अनलॉक-4 और पांच के बाद बॉलीवुड धीरे-धीर पटरी पर लौटने लगा है। फिल्मों की शूटिंग शुरू हो गई है। बॉलीवुड ने उत्तराखंड का रुख किया है।
दून स्कूल में फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग गुरुवार से शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर 10 दिन पहले ही दून पहुंच चुके थे। मंगलवार को अभिनेता पंकज कपूर भी पंजाब से देहरादून पहुंचे थे। रणजी खिलाड़ी की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘जर्सी’ में शाहिद कपूर एक क्रिकेट खिलाड़ी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, अभिनेता पंकज कपूर एक कोच की भूमिका में हैं। करीब पांच साल बाद शाहिद कपूर और पंकज कपूर एक साथ किसी फिल्म में दिखाई देंगे। इससे पहले 2015 में दोनों ने फिल्म ‘शानदार’ में एक साथ दिखे थे।
देहरादून और मसूरी के आसपास करीब 10 दिन शूटिंग होनी है। इसके बाद क्रू वापस मुंबई लौट जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके अक्टूबर महीने के आखिर में क्रू की दोबारा देहरादून वापसी होगी, जिसके बाद कुछ अन्य दृश्य यहां शूट किए जाएंगे। इंस्प्रेशन ग्रुप के अतुल पैन्यूली ने बताया कि शूटिंग में कोरोना गाइडलाइन के तहत नियमों का पालन किया जा रहा है। किसी भी बाहर व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं है।
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर उत्तराखंड में फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ और ‘कबीर सिंह’ की शूटिंग कर चुके हैं। वहीं, मृणाल ठाकुर इससे पहले फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग के लिए देहरादून और मसूरी आ चुकी हैं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खुदकुशी से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में ने अहम टिप्पणी करते…
गाजीपुर- पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गाजीपुर प्रेस क्लब ने वर्तमान सत्र के…
गाजीपुर- जिला पंचायत सभागार में रविवार को ‘प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ का भव्य शपथ ग्रहण…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में भदौरा–दिलदारनगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण…
This website uses cookies.