Categories: EntertainmentNews

‘मेरी कमर देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष’

चिन्मयी श्रीपदा ने अपने ट्विटर पर लिखा ‘जब साड़ी पहनती हूं तो कई पुरुष मेरी कमर और सीने की साइड की तस्वीर सॉफ्ट पॉर्न वेबसाइट पर डाल देते हैं। फिर मेरी तस्वीरें देखकर कई मास्टरबेट करते हैं।’

#MeToo मुहीम के जरिये खुलकर अपना दर्द बयां कर रही महिलाओं का समर्थन करने वाली दक्षिण सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है। चिन्मयी श्रीपदा ने अपने ट्विटर पर लिखा ‘जब साड़ी पहनती हूं तो कई पुरुष मेरी कमर और सीने की साइड की तस्वीर सॉफ्ट पॉर्न वेबसाइट पर डाल देते हैं। फिर मेरी तस्वीरें देखकर कई मास्टरबेट करते हैं।’ दरअसल चिन्मयी ने ये ट्वीट अपने एक फैंस के साड़ी पहनने की सलाह पर किया। चिन्मयी ने जवाब में लिखा कि जब वो जींस पहनती हैं तब भी उतनी ही भारतीय हैं जितना की साड़ी पहनने पर भारतीय।

चिन्मयी के इस जवाब का सोशल मीडिया पर उनके दूसरे कई फैंस ने समर्थन किया। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा ‘ आपको साड़ी पहनने की सलाह देने वाला शख्स मानसिक रूप से बीमार है।” कई दूसरे लोगों ने चिन्मयी का समर्थन किया और उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी।

चिन्मयी श्रीपदा ने मीटू मुहिम के दौरान श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। श्रीपदा ने ट्विटर पर लिखा था ”IPL के दौरान मलिंगा ने मुझे मुंबई के एक होटल में प्रताड़ित किया।”

चिन्मयी उस वक्त भी चर्चा में रहीं जब डबिंग आर्टिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष राधा रवि पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला का समर्थन किया था। इतना ही नहीं चिन्मयी श्रीपदा ने तमिल सिंगर वैरामुथु पर यौन भी उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

आपको बता दें कि चिन्मयी श्रीपदा ने शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में ‘तितली’ गाना गाया था। उन्होंने साल 2014 में साउथ के अभिनेता राहुल रवींद्रम से शादी की। दोनों ने एक-दूसरे को एक साल तक डेट किया था। इसके बाद शादी साउथ इंडियन ट्रेडिशन से शादी ली।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.