Categories: Newsखेल

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 10 साल बाद सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को माउंट माउंगानुई में खेले गए तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेते हुए सीरीज में जीत पक्की कर ली है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर में 10 साल बाद कोई द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की है। इससे पहले 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने कीवी टीम को हराया था।

न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसे बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और 49वें ओवर में ही 243 रनों पर ऑल आउट कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए और टॉम लाथम ने 51 रनों की पारी खेली। इन दोंनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 119 रनों की साझेदारी के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम इस सिर्फ 243 रन ही बना सकी।

भारत के लिए मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या को 2-2 मिले। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय टीम को 39 के स्कोर पर शिखर धवन (28) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाना पड़ा। धवन को ट्रैंट बाउल्ट ने टेलर के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद, रोहित शर्मा और विराट कोहल ने दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की शतकीय साझेदारी से टीम की पारी को संभाला और 152 के स्कोर पर पहुंचाया। इसी स्कोर पर मिशेल सैंटनर की गेंद पर रोहित टॉम लाथम के हाथों स्टम्प पर आउट हो गए।

रोहित और विराट के बीच हुई यह साझेदारी वनडे क्रिकेट में दो बल्लेबाजों द्वारा सबसे अधिक बार शतकीय साझेदारी करने वाली सूची में चौथे स्थान पर है। इस सूची में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी पहले नंबर पर है। दोनों खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में 26 बार शतकीय साझेदारी की है।

रोहित ने अपनी पारी में 77 गेंदों का सामना किया और तीन चौके तथा दो छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद कोहली ने अंबाती रायडू (नाबाद 40) के साथ 16 रन ही जोड़े थे कि बाउल्ट ने कोहली को हैनरी निकोल्स के हाथों कैच आउट कर भारत का तीसरा विकेट गिराया।

रायडू ने इसके बाद, इस मैच के लिए चोटिल महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर अंतिम एकादश में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक (नाबाद 38) के साथ मिलकर टीम का कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और टीम के लिए जरूरी 77 रन हासिल कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया और सात विकेट से जीत हासिल की।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.