चंडीगढ़: ‘खिलाड़ी कुमार’ से दो घंटे तक हुई पूछताछ, अक्षय ने रेप के दोषी बाबा से की थी सौदेबाजी?

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से बुधवार को पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम ने पूछताछ की। अक्षय पर जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मदद करने का आरोप है।

अक्षय कुमार पर राम रहीम और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के बीच कथित रूप से 100 करोड़ रुपये का सौदा कराने का आरोप है। इस संबंध में अक्षय से चंडीगढ़ में पूछताछ सुबह करीब 9.45 बजे शुरू हुई और इसकी वीडियो रिकॉर्डिग भी की गई। अक्षय, बुधवार सुबह चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार्टर्ड विमान से उतरे और एसआईटी के सामने उपस्थित होने के लिए सीधे सेक्टर-9 में स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय गए। वह मुख्यालय में करीब दो घंटे तक रहे।

पूछताछ खत्म होने के बाद अक्षय को बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से बचाते हुए पुलिस मुख्यालय परिसर के साइड गेट से निकालकर उनके वाहन से ले जाया गया। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने अक्षय से कथित सौदे, गुरमीत राम रहीम और बादल के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछताछ की। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या डेरा नेता भी मुंबई के उसी इलाके में रहते थे, जहां अक्षय रहते हैं।

खबरों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अक्षय ने एसआईटी अधिकारियों को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का सबूत दिखाने की चुनौती दी और सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करने के लिए कहा। सभी आरोपों का खंडन करते हुए 51 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि सिख धर्म के प्रति उनके मन में काफी सम्मान है और वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे इसका अपमान हो या चोट पहुंचे।

इससे पहले चंडीगढ़ हवाईअड्डा पहुंचने पर अक्षय ने मीडिया से पंजाबी में कहा, “तुस्सी वी आओ, नाल चलो।” (आप भी हमारे साथ चलो)। फिर वह लक्जरी एसयूवी कार में बैठकर पूछताछ के लिए रवाना हो गए। पंजाब पुलिस एसआईटी सिख समुदाय के पवित्र ग्रंथ की बेअदबी और इसी मामले में 2015 में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के मामलों की जांच कर रही है और इसने इस महीने की शुरुआत में अभिनेता को गवाह के रूप में तलब किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.