Categories: IndiaIndia NewsNews

ट्रिपल तलाक और हलाला की ये खबर आपके रोंगटे खड़े कर देगी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो सगी बहनों को ट्रिपल तलाक देने के बाद उन पर हलाला का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगा है लड़कियों के ससुर पर। लड़की वालों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दिल को झकझोर देने वाली खबर आई है। यहां दो बहनों को ट्रिपल तलाक के बाद उन पर हलाला का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ये शर्मनाक मामला अकबरपुर गांव का है। यहां रहने वाले एक शख्स ने अपनी दो बेटियों की शादी धमैड़ा इलाके में रहने वाले दो सगे भाइयों के साथ कर दी थी। शुरुआत में तो कुछ दिन सब बहुत अच्छा रहा, लेकिन धीरे-धीरे हालात बिगड़ने लगे। दोनों बहुओं से ससुर ने छेड़छाड़ शरू कर दिया।

मर्यादा की सारी हदों को पार करते हुए उसने अपनी दोनों बहुओं से दरिंदगी की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। इस घटना के बाद आरोपी ससुर ने इसकी शिकायत अपने दोनों बेटों से की। दोनों बेटों ने पत्नियों का पक्ष सुनने के बजाए आरोपी पिता का ही साथ दिया और पत्नियों को जमकर पीटा। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। इसके बाद कलयुगी ससुर ने दोनों बहुओं को घर निकलवाने की साजिश रची। लड़कियों ने घर से नहीं निकालने के लिए ससुर से मिन्नतें की। रहम की भीख मांगी। लेकिन ससुरालवालों ने उन दोनों की एक ना सुनी।

मायके पहुंच कर दोनों ने घरवालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद लड़कियों के परिजनों ने उनके ससुराल वालों से संपर्क साधा और लड़कियों को वापस बुलाने की गुहार लगाई। तब लड़के वालों ने ट्रिपल तलाक हवाला देकर लड़की पक्ष को हलाला के लिए कहा। ससुराल वालों ने दोनों बहनों को उनके ससुर के साथ हलाला करने का दबाव बनाया। लड़की के घर वालों ने लड़के के घर वालों की बात मानने से इनकार कर दिया और पुलिस में शिकायक कर दी। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते 20 अक्टूबर को दोनों दामादों ने उनकी बेटियों को तलाक दे दिया था। अब दोबारा निकाह करने के लिए हलाला का दबाव बनाया जा रहा है। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.