फोटो: सोशल मीडिया
चंपावत के रायनगर चौड़ी गांव के रहने वाले तनिष्क राय ने इलाके का नाम रोशन किया है। तनिष्क राय मिस्टर देहरादून चुने गए हैं।
हिमालयन बज द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस देहरादून 2020 का खिताब उन्होंने अपने नाम किया है। रायनगर चौड़ी के भगीरथ राय और शिक्षिका निर्मला राय के बेटे तनिष्क देहरादून में पढ़ते हैं। तनिष्क ने कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा शिक्षक गौरवेश्वर सिंह को दिया है।
हिमालयन बज के निदेशक गौरवेश सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया था। प्रतियोगिता में दून के 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ग्राम प्रधान जितेंद्र राय, बीडीसी सदस्य मीना कापड़ी, भैरव राय, विपिन राय, उमापति राय, नाथूराम राय, जनार्दन राय, मुकेश राय, दीपक राय, कमल राय, रमेश गिरि, पूरन जोशी, गगन पुनेड़ा आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.