Categories: EntertainmentNews

बॉडी पार्ट्स पर कमेंट करने वाले ट्रोल को तापसी पन्नू ने दिया ये जवाब, लोग जमकर कर रहे तारीफ

तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर बॉडी पार्ट्स पर कमेंट करने पर एक यूजर को करारा जवाब दिया है। तापसी के इस जवाब के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने काम से एक अलग पहचान बना चुकीं फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को उनके सवालों के जवाब देती हैं, लेकिन अगर कोई कुछ गलत करे तो उसको जमकर लताड़ भी लगाती हैं। 17 दिसंबर को भी ट्विटर पर एक शख्स ने जब उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की तब तापसी ने स्मार्ट जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी।

ट्विटर पर अक्कू पांडेय नाम के एक शख्स ने तापसी पन्नू को टैग करते हुए लिखा ”मुझे आपके कई बॉडी पार्ट्स पसंद है” इसका जवाब देते हुए तापसी ने जवाब दिया है। तापसी ने लिखा ”मुझे भी पसंद है। वैसे आपको कौन सा पसंद है? मुझे तो दिमाग पसंद है”। उनके इस जवाब के बाद कमेंट करने वाले यूजर ने कोई रिप्लाई नहीं किया। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स पन्नू के इस जवाब के बाद उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

तापसी की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा ”धो डाला बदतमीज को”,  वहीं दूसरे यूजर ने लिखा लगता है कि उसके पास दिमाग है ही नहीं। जबकि एक और यूजर मजे लेते हुए लिखा ” पांडेय जी सोच रहे होंगे दिमाग क्या होता है। शायद बॉडी का कोई ऐसा पार्ट होगा जो सिर्फ महिलाओं में ही होता है।”

आपको बता दें कि तापसी पन्न, पिंक, बेबी, मुल्क जैसे कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.