ये हैं वो बॉलीवुड हस्तियां जिनके घर पड़े आयकर विभाग के छापे, किसानों के समर्थन में दे चुके हैं बयान!

बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों, फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्म निर्माता विकास बहल के 30 ठिकानों पर तलाशी ली।

ये तलाशी मुंबई और पुणे के ठिकानों पर ली गई हैं। खबरों के मुताबिक, कई टीमें फैंटम्स फिल्म्स समेत मुंबई और पुणे के 30 ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। इसमें फैंटम फिल्म्स और इसकी पूर्व पार्टनर मधु मंटेना के परिसर भी शामिल हैं।

फैंटम फिल्म्स की स्थापना 2011 में निर्देशक अनुराग कश्यप, निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने, निर्माता मधु मंटेना और यूटीवी स्पॉटबॉय के पूर्व प्रमुख विकास बहल ने की थी। बाद में 2018 में इसे बंद कर दिया गया था। हालांकि आयकर विभाग के अधिकारी फैंटम फिल्म्स के परिसर में चल रही तलाशी को लेकर कुछ भी बोलने से साफ बच रहे हैं। विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया है कि यह तलाशियां कर चोरी के मामले से जुड़ी हुई हैं।

कश्यप, बहल और पन्नू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासे मुखर रहे हैं और वे तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर भी चिंता जता चुके हैं। वहीं, इन तलाशियों को लेकर कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने कहा है, “क्यों (केंद्रीय वित्त मंत्री) निर्मला सीतारमण इतनी प्रिडिक्टबल हैं? आयकर विभाग के लिए ये दुखद है कि वो एकतरफा और राजनीतिक हो गया है?”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.