मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक टीवी कलाकार को नकली पुलिस बन बुजुर्गों को लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
खास बात है कि उसकी गिरफ्तारी देहरादून पुलिस की सूचना पर हुई। सलमान नाम के इस सह अभिनेता ने छत्रपति राजा शिवाजी, सावधान इंडिया जैसे सीरियलों के अलावां गुलमकई और बहनचोर जैसी फिल्मों में भी चरित्र अभिनेता की भूमिका निभाई है।
क्राइम ब्रांच ने बताया बुजुर्गों को पुलिस बन ठगने के लिए ये हवाई जहाज से चंडीगढ़, देहरादून और उत्तर भारत के शहरों में जाता और वारदात को अंजाम देकर वापस मुंबई आ जाता था। खबर है कि 40 साल के चरित्र अभिनेता सलमान उर्फ ज़ाकिर ने 3 दिसंबर को देहरादून के पटेल नगर में एक बुजुर्ग महिला को पुलिस बताकर ठगा था। सलमान ने उस महिला को डराकर 5 लाख रुपए कीमत के गहने चोरी कर लिए थे।
देहरादून पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिये उस शातिर चोर के मुंबई में छुपे होने की जानकारी निकाली और मुंबई क्राइम ब्रांच को सूचित किया, जिसके बाद मुम्बई क्राइम ब्रांच की यूनिट 8 ने अपनी तहकीकात के जरिए ओशिवारा में उसका ठिकाना खोज उसे पकड़ लिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.