भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार से आस्ट्रेलिया के साथ शुरू हो रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम-11 का ऐलान कर दिया है।
एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में टीम में शुभमन गिल और ऋषभ पंत नहीं हैं। पृथ्वी शॉ और रिद्धिमान साहा को पहले टेस्ट के लिए चुना गया है। चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का यह पहला मैच भारत का दूसरा डे-नाइट टेस्ट मैच होगा।
इस मैच के बाद विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट जाएंगे। पृथ्वी शॉ के खराब फॉर्म को देखते हुए उम्मीद थी कि शुभमन गिल को पदार्पण करने का मौका मिलेगा, लेकिन टीम प्रबंधन ने शॉ के साथ जाने का फैसला किया। वह मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। सलामी बल्लेबाज के लिए भारत के पास लोकेश राहुल का भी विकल्प था, लेकिन लंबे समय से टेस्ट न खेलने वाले राहुल को टीम ने बेंच पर ही रखने का फैसला किया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.