उर्वशी रौतेला ने ‘थिरुट्टू पेले 2’ के हिंदी रीमेक की डबिंग शुरू की

उत्तराखंड की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने ‘थिरुट्टू पेले 2’ के हिंदी रीमेक की डबिंग शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि वो इसे लेकर बहुत सकारात्मक हैं।

उर्वशी इस फिल्म में ग्लैमर और देसी किरदार दोनों में ही नजर आएंगी। उर्वशी, अभिनेता विनीत कुमार सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। थिरुट्टू पेले 2, 2017 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन सुसी गणेशन ने किया था। फिल्म में प्रसन्ना, बॉबी सिम्हा, और अमला पॉल मेन रोल में थे। इस फिल्म की हिंदी रीमेक की शूटिंग वाराणसी और लखनऊ में की जा चुकी है।

उर्वशी ने कुछ दिन पहले ही हैदराबाद में ‘ब्लैक रोज’ के लिए शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म को संपत नंदी ने निर्देशित किया है। अभिनेत्री ने इससे पहले कन्नड़ फिल्म में भी काम किया है, जिसका शीर्षक श्री एयरवटा है। उर्वशी आखिरी बार एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में देखा गया था। फिल्म का नाम वर्जिन भानुप्रिया था। इसमें गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह ने उनके साथ अहम भूमिका निभाई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.