उत्तराखंड: कौसानी में शुरू हुई ‘एल्डिरिच द लास्ट रिसॉर्ट’ की शूटिंग, जानिये क्या है फिल्म की कहानी?

कौसानी में रविवार को बुरांश रिसॉर्ट में फिल्म एल्डिरिच द लास्ट रिसॉर्ट की शूटिंग शुरू हो गई है। दिल्ली से आए 25 लोगों की टीम ने सेट पर शूटिंग की।

कोरोना महामारी के बीच पूरे देश के सात ही उत्तराखंड में रुक सी गई जिंदगी धीरे-धीरे अब पटरी पर लौटने लगी है। प्रदेश में पर्यटन फिर से अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। इसके साथ ही फिल्मों की शूटिंग भी शुरू हो गई है। कौसानी में रविवार को बुरांश रिसॉर्ट में फिल्म एल्डिरिच द लास्ट रिसॉर्ट की शूटिंग शुरू हो गई है। दिल्ली से आए 25 लोगों की टीम ने सेट पर शूटिंग की।

आपको बता दें कि ये फिल्म कंपनी हरिकृत फिल्मस के बैनर तले बन रही है। शूटिंग के दौरान पूरी टीम कौसानी की खूबसूरती को अपने फिल्म के कैनवास पर उतारने लगी है। फिल्म के प्रोडयूसर तरसेम आंतिल और निर्देशक श्री विरेन्द्र ललित हैं। जबकि टीम के दूसरे सदस्य दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से हैं। जो इस फिल्म को विषेश तौर पर बेहतरीन बनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। फिल्म के निर्देशक वीरेंद्र ललित ने बताया कि उत्तराखंड सरकार की उत्तम और त्वरित कार्य प्रणाली के चलते जहां अन्य जगह अनुमति पत्र प्राप्त करने में बहुत समय लगता है, वहां पर उत्तराखंड सरकार की इजाजत लेने और लंबी प्रक्रिया को पूरा करने में केवल एक दिन का समय लगा।

एल्डिरिच द लास्ट रिसॉर्ट हिन्दी में बन रही फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। लोगों में मन में भूत-प्रेत के प्रति एक गलत धारणा है। सुनी-सुनाई बातों से भयाक्रान्त लोगों के मन में सत्य और तर्कसंगत घटनाक्रम का विवेचन और परिकल्पना इस फिल्म का सार है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.