IPL 2020: रोमांचक मैच में मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया, ऐसे हारा हुआ मैच जीती MI

IPL 13 में रविवार को खेले गए दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया है।

इसके साथ मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली है। आपको बता दें, इस सीजन मुंबई इंडियंस की ये लगातार चौथी जीत है दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 163 रनों की चुनौती रखी थी। चार बार की विजेता ने इस लक्ष्य को दो गेंद पहले लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई के लिए क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव ने 53-53 रन बनाए। डी कॉक ने 36 गेंदों का सामना कर चार चौके और तीन छक्के लगाए। सूर्यकुमार ने 32 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन के अर्धशतक के दम पर किसी तरह 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए।

धवन ने अपनी 69 रनों की नाबाद पारी में 52 गेंदों का सामना कर छह चौके, एक छक्का लगाया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर 42 रन बनाए। इसके साथ मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली है। आपको बता दें, इस सीजन मुंबई इंडियंस की ये लगातार चौथी जीत है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.