कोरोना महामारी ने हर किसी को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। कलाकार भी इससे अछूते नहीं हैं।
उत्तराखंड के लोक गायक संतराम और उनकी पत्नी आनंदी देवी को भी इन दिनों जीवन यापन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अल्मोड़ा जिले के धौलाछीना गांव के रहने वाले दोनों नेत्रहीन हैं। इनकी कोई संतान भी नहीं है जो इनकी देखभाल कर सके। लोग सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर शेयर कर दूसरों से मदद करने को कह रहे हैं।
इस बीच कई लोग इस तस्वीर को देखने के बाद मदद को आगे भी आए हैं। वहीं लोगों ने सरकार से भी दोनों की मदद की गांग की है। आपको बता दें कि लॉकडाउन से पहले दोनों मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायन से अपना गुजारा करते थे। लेकिन अब धौलछीना में एक कमरे में कैद हो गए हैं। इन दिनों से मुश्किल से दोनों का जीवन कट रहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.