पिथौरागढ़ के बेरीनाग के भट्टी गांव में 7 साल की मासूम को मौत के घाट उतारने वाले गुलदार को वन विभाग ने आदमखोर घोषित कर दिया है
इसके साथ ही वन विभाग ने बच्ची के परिजनों को 50 हजार रुपये की राशि फौरी तौर पर राहत के लिए दी है। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने गांव में एक पिंजरा भी लगा दिया है। आदमखोर को जल्दी ही पकड़ने की बात कही है। एसडीओ ने कहा कि गुलदार को उनकी टीम पहले पकड़ने की कोशिश करेगी। अगर गुलदार नहीं पकड़ा गया तो उसे मारने के लिए कदम उठाया जाएगा।
गौतलब है कि बुधवार को देर शाम को गुलदार ने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया था। इस बात की सूचना ग्रामीणों ने उसी समय वन विभाग को दी थी, लेकिन डीडीहाट में तैनात एसडीओ घटना के 18 घंटे के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। ऐस में आक्रोशित ग्रामीणों ने देरी से आने पर एसडीओ का घेराव भी किया था।
मृतक बच्ची के पिता भगत राम मेहतन मजूदरी कर अपने बच्चों को पालन पोषण करते हैं। उनके पास रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही विधायक मीना गंगोला भी बच्ची के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.