टिहरी जिले में प्रसिद्ध ओणेश्वर महादेव पर बनी रही फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है।
महेश्वरी बैनर के तले बन रही फिल्म में ओणश्वर महादेव और उनके सात भाइयों के सिद्ध पीठ और उनके महत्व के बारे में फिल्म के जरिये लोगों को बताने की कोशिश है। फिल्म के निर्देशक अशोक चौहान ने बताया कि ओणश्वर महादेव और उनके सात भाइयों के सिद्ध पीठ के महत्व को लेकर फिल्म बना रहे हैं। जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो गई है।
आपको बता दें कि टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर इलाके में ओणश्वर मंदिर हैं। मंदिर के गर्भगृह में विशाल शिवलिंग है, जो हमेशा चावलों से लिपटा रहता है। ऐसी मान्यता है कि निसंतान दंपती शिवरात्रि के मौके पर रात में जागरण कर हाथ मे जलते दिये को लेकर संतान प्राप्ति की कामना करते हैं। इस फिल्म में ओणश्वर महादेव के साथ-साथ उनके सातों भाइयों की महिमा का वर्णन किया गया है। कहा जाता है कि ओणश्वर महादेव के दरबार में जो भी अपनी मुराद लेकर आता है, वह जरूर पूरी होती है। ओणेश्वर मंदिर को लेकर इलाके के लोगों की अटूट श्रद्धा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.