उत्तराखंड और अल्मोड़ा समेत पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने वाले रैपर गौरव मनकोटी इन दिनों अल्मोड़ा में अपने घर पर ही हैं।
अल्मोड़ा के मनोज विहार निवासी बहादुर सिंह मनकोटी के पुत्र गौरव मनकोटी ने नैनीताल शेरवुड कॉलेजे से इंटर पास करने के बाद दिल्ली यूनवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने संगीत को कैरियर के तौर पर चुना। आज तक 35 रैप सॉन्ग गा चुके हैं। उनके द्वारा सर्वप्रथम पहाड़ को लेकर रैप सॉन्ग गाय गया। गौरव इसके साथ डांस में भी प्रोफेशनल हैं। बिना कोई कोर्स किए वो आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। गौरव इन दिनों अपने घर अल्मोड़ा आए हुए हैं।
अभी उनका लेटेस्ट सॉन्ग ड्रग पर गया गया है, जो काफी मशहूर हो रहा है। अल्मोड़ा पुलिस भी इस सॉन्ग के माध्यम से युवाओं को जागरूक कर रही है। गौरव बताते हैं कि आज समाज के युवा ड्रग की चपेट में आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने ये रैप सॉन्ग गाकर युवाओ को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज ड्रग को लेकर सरकार द्वारा भी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने भी अपने कर्तव्य का पालन किया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओ में रैप सॉन्ग काफी प्रचलित हैं, इस सॉन्ग के जरिए युवाओं में एक बड़ा संदेश जाएगा।
वहीं, उनके पिता ने कहा कि आज समाज मे ड्रग जैसी चीजों से हमारे युवा इसकी लत में पड़ रहे हैं। जिसके लिए गौरव ने ड्रग पर रैप सॉन्ग गागर युवाओं को जो संदेश दिया है उसके लिए उनको उन पर गर्व है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.