उत्तराखंड: श्रद्धालुओं के लिए खुला जागेश्वर धाम, दर्शन के लिए जाने से पहले इन नियमों को जान लें

अल्मोड़ा का विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम लंबे समय के लॉकडाउन के बाद बुधवार से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया।

मंदिर में बुधवार से प्रतिदिन जिले के 100 लोग ही भगवान शिव के दर्शन कर पाएंगे। जिनके लिए पास की व्यवस्था की गई है। बीते दिनों प्रशासन और जागेश्वर मंदिर समिति के बीच मंदिर को 1 जुलाई से खोले जाने का फैसला लिया गया था, जिसमें सिर्फ अल्मोड़ा जिले के ही प्रतिदिन 100 लोगों को दर्शन करने की अनुमति देने का फैसला लिया गया था।

तय फैसले के अनुसार, मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुलो गया। बुधवार को मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खुलते ही सुबह से श्रद्धालु मंदिर में दर्शनों को पहुंचे। श्रद्धालु मास्क पहनकर सामाजिक दूरी के साथ मंदिर में पहुच रहे हैं।

मंदिर के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि मंदिर में प्रवेश से पहले आरतोला के पास बैरियर बनाया गया है,0 जहां मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं, मंदिर में आने वाले स्थानीय श्रदालुओं के लिए ऑनलाइन ऑफलाइन पास की व्यवस्था की गई है। बिना पास के कोई दर्शन नहीं कर पाएगा।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.