फोटो: सोशल मीडिया
ड्रग्स कनेक्शन को लेकर बॉलीवुड सुर्खियों में है। कई सितारों पर NCB की तलवार लटक रही है। ड्रग्स की लत पर उत्तराखंड की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने प्रतिक्रिया दी है।
उर्वशी ने कहा कि शराब, ड्रग्स या जुए के जरिए थोड़े समय का मजा या खुशी लेने की बजाय लोगों को अपना समय उन चीजों में देना चाहिए जो स्थायी खुशी देती हैं। उर्वशी ने कहा, “हम खुद को उन्हीं चीजों के लिए प्रेरित करते हैं जो हम बनना चाहते हैं। हम अपने विचारों के अधीन होते हैं। अगर हम अपने विचार नहीं बदल सकते हैं तो हम कुछ नहीं बदल सकते हैं। इसीलिए मेरा मानना है कि हम सभी को फिटनेस का आदी होना चाहिए।”
उर्वशी ने कहा कहा, “मेरा मानना है कि करुणा और फिटनेस वो चीजें हैं, जिनको हम अपनी जिंदगी में शामिल करें तो हमारे जीवन में तुरंत खुशी दस्तक देती है और यह लंबे समय तक हमारी जिंदगी में रहती है। मैं अल्कोहल, ड्रग्स या जुआ जैसे थोड़े समय की खुशी देने की बात नहीं कर रही हूं। मैं इस बात पर गहरा भरोसा करती हूं कि दयालुता-करुणा सच्ची और स्थायी खुशी लाती है।”
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.