उत्तराखंड के पवनदीप इंडियन आइडल के मंच पर अपनी गायिकी से मचा रहे हैं धमाल, सीएम त्रिवेंद्र ने दी शुभकामनाएं

रिएलिटी शो इंडियन आइडल अपनी गायिकी का जौहर दिखा रहे पवनदीप राजन को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा, “देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत निवासी और वॉइस इण्डिया के विजेता पवनदीप राजन इंडियन आइडल के मंच पर अपने सुरों का जादू बिखेर रहे हैं। मैं पवनदीप राजन को को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि वो अपने हुनर के बल पर निरंतर सफलता प्राप्त करेंगे।”

उत्तराखंड के युवा गायक पवनदीप राजन इन दिनों इंडियन आइडल के मंच पर अपनी गायिकी के हुनर से शो के जज और दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहे हैं। उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले पवनदीप इससे पहले वॉयस ऑफ इंडिया शो के विजेता रह चुके हैं और अब वो इंडियन आइडल के मंच पर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं।

पवनदीप हिंदी गीतों के साथ ही पंजाबी, गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों को भी आवाज दे चुके हैं। संगीत की शिक्षा पवनदीप को विरासत में मिली है। उनके पिता सुरेश राजन प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक हैं। बचपन से ही प्रतिभा के धनी रहे पवनदीप ने महज ढाई साल की उम्र में ही तबला वादन सीखना शुरू कर दिया था। सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे इंडियन आइडल शो के ताजा एपिसोड में पवनदीप ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है। मशहूर संगीतकार विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया और सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी पवनदीप के टैलेंट की जमकर तारीफ करते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.