उत्तराखंड: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने स्कूल के नए भवन का किया लोकार्पण, युवाओं को दी नसीहत

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने वात्सल्य वाटिका बहादराबाद, हरिद्वार में भागीरथी सरस्वती विद्या मंदिर के नए भवन का लोकार्पण किया।

इस मौके पर राज्यपाल मौर्य ने जरूरतमंद बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था वात्सल्य वाटिका को एक लाख रुपये दिए। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंद तथा बेसहारा बच्चों की सहायता के लिए आगे आने का अनुरोध किया।

स्वामी विवेकानंद जयंती और मकर संक्रान्ति की बधाई देते हुये राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने समाज को मानव सेवा तथा समरसता का संदेश दिया था। उन्होंने देश की प्रगति के लिये चरित्रवान, अनुशासित तथा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत युवाओं का आह्वान किया था।

वो उपासना के साथ ही कर्म, संघर्ष तथा परिश्रम को भी सत्य को प्राप्त करने का साधन मानते थे। उनके अनुसार, कर्म ही सच्ची उपासना है। आज के युवाओं को उनके विचारों को अवश्य पढ़ना चाहिए। मौर्य ने कहा कि वात्सल्य वाटिका के माध्यम से निर्धन, जरूरतमंद, संसाधन विहीन बच्चों के लिये आवास तथा गुरूकुल परम्परा से अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय संस्कृति में गुरूकुल परम्परा से शिक्षा का अत्यन्त महत्व था। गुरूकुल परम्परा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, संस्कारवान, राष्ट्रप्रेमी तथा आदर्श नागरिक बनाने पर बल देती है। बच्चों में अच्छी शिक्षा के माध्यम से देश-प्रेम तथा मानवता की सेवा की भावना को सुदृढ़ करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुसार बच्चों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान तथा कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। हमारी नई शिक्षा नीति भी बाल्यकाल से ही बच्चों को किसी न किसी व्यवसायिक कौशल में निपुण बनाने पर बल देती है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि वात्सल्य वाटिका जैसी संस्थाएं सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है । युवाओं को बढ़-चढ़कर समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.