उत्तराखंड के दिग्गज कलाकार राघव जुयाल, जिन्होंने बॉलीवुड में खुद के दम पर बड़ा मकाम हासिल किया है, उन्होंने नेपोटिज्म समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की है।
राघव जुयाल ने बताया कि उनकी इच्छा है कि वो एक बेहतरीन रोमांटिक भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि वो एक बड़े निर्माता या निर्देशक के बेटे नहीं हैं और ना ही उनकी बॉलीवुड की पृष्ठभूमि है। राघव ने अपनी वेब सीरीज ‘अभय 2’ के बारे में भी बात की।
उन्होंने बताया कि मैं ‘अभय 2’ में एक विलेन का किरदार निभा रहा हूं। ये एक ऐसी चीज है जो मैं एक बार आजमाना चाहता था और ये अचानक हुआ। राघव ने कहा कि अब मैं रोमांटिक किरदार करना चाहता हूं, जैसे ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’। उन्होंने कहा कि मैं ऑडिशन दूंगा। ये सब समय की बात है क्योंकि मैं किसी निर्माता या निर्देशक का बेटा नहीं हूं और न ही मैं बॉलीवुड से हूं कि मैं कहूं कि मैं यह रोल करना चाहता हूं और वह मुझे मिल जाएगा।
राघव जुयाल ने खुलकर कहा कि जाहिर है, स्टार किड होने का फायदा मिलता है। राघव ने कहा कि बहुत सारे ऑडिशन देते हैं, इससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि लेकिन आप इस तथ्य को झुठला नहीं सकते कि रणबीर कपूर एक शानदार अभिनेता हैं। मुझे पता है कि उनकी बॉलीवुड पृष्ठभूमि है, लेकिन नेपोटिज्म की बहस के बाद भी इस तथ्य को दरकिनार नहीं कर सकते कि वो एक बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं।
राघव की वेब सीरीज ‘अभय 2’ हाल ही में रिलीज हुई और इसके सभी एपिसोड 29 सितंबर को जी5 पर एक साथ उपलब्ध होंगे। डांस शो ‘डांस इंडिया डांस 3’ में अपने प्रदर्शन से मशहूर हुए राघव को ‘एबीसीडी 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ जैसी डांस आधारित फिल्मों में देखा गया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.