बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम में उत्तराखंड के किन चेहरों को मिली जगह?

बिहार चुनाव के ऐलान के ठीक एक दिन बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है।

जेपी नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद ये पहला बड़ा बदलाव है। पार्टी पदाधिकारियों की नई टीम में कई नए चेहरों को जगह मिली है। बीजेपी ने महासचिवों के रूप में राम माधव, पी मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडेय की जगह इस बार नए चेहरों को मौका दिया। पार्टी ने इस बार युवाओं को ज्यादा तरजीह दी है। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वो पूनम महाजन की जगह लेंगे। पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ाकर 23 कर दी है।

जेपी नड्डा की टीम में उत्तराखंड के चेहरे
जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के दो चेहरों को भी अपनी टीम में शामिल किया है। राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया और वह मीडिया प्रभारी भी बने रहेंगे। उत्तराखंड के महेंद्र पाण्डेय को केंद्रीय कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है ये है बीजेपी अध्यक्ष की नई टीम

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
डॉ रमन सिंह, विधायक (छत्तीसगढ़)
वसुंधरा राजे, विधायक (राजस्थान)
राधा मोहन सिंह, सांसद (बिहार)
बैजयंत जय पांडा (ओड़िशा)
रघुबर दास (झारखंड)
मुकुल राय (पश्चिम बंगाल)
रेखा वर्मा, सांसद (उत्तर प्रदेश)
अन्नपूर्णा देवी, सांसद (झारखंड)
डॉ भारती बेन शियाल, सांसद (गुजरात)
डी के अरूणा (तेलंगाना)
एम चौबा एओ (नागालैंड)
अब्दुल्ला कुट्टी (केरल)

राष्ट्रीय महामंत्री
भूपेंद्र यादव, सांसद (राजस्थान)
अरूण सिंह, सांसद (उत्तर प्रदेश)
कैलाश विजयवर्गीय (मध्य प्रदेश)
दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद (दिल्ली)
डी पुरून्देश्वरी (आंध्र प्रदेश)
सी टी रवि, विधायक (कर्नाटक)
तरूण चुग (पंजाब)
दिलीप सैकिया, सांसद (असम)
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन
बी एल संतोष (दिल्ली)
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री
वी. सतीश (मुंबई)
सौदान सिंह (रायपुर)
शिवप्रकाश (लखनऊ)

राष्ट्रीय मंत्री
विनोद तावड़े (महाराष्ट्र)
विनोद सोनकर, सांसद (उत्तर प्रदेश)
विश्वेश्वर टूडू, सांसद (ओड़िशा)
सत्या कुमार (आंध्र प्रदेश)
सुनील देवधर (महाराष्ट्र)
अरविंद मेनन (दिल्ली)
हरीश द्विवेदी, सांसद (उत्तर प्रदेश)
पंकजा मुंडे (महाराष्ट्र)
ओमप्रकाश ध्रुवे (मध्य प्रदेश)
अनुपम हाजरा (पश्चिम बंगाल)
डॉ नरेंद्र सिंह (जम्मू-कश्मीर)
विजया राहटकर (महाराष्ट्र)
डॉ अल्का गुर्जर (राजस्थान)

कोषाध्यक्ष
राजेश अग्रवाल (उत्तर प्रदेश)

सह कोषाध्यक्ष
सुधीर गुप्ता, सांसद (मध्य प्रदेश)

केंद्रीय कार्यालय सचिव
महेंद्र पाण्डेय (उत्तराखंड)

राष्ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी
अमित मालवीय (उत्तर प्रदेश)

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
युवा मोर्चा : तेजस्वी सूर्या, सांसद (कर्नाटक)
ओबीसी मोर्चा : डॉ के लक्ष्मण (तेलंगाना)
किसान मोर्चा : राजकुमार चाहर, सांसद (उत्तर प्रदेश)
अनूसूचित जाति मोर्चा : लाल सिंह आर्या (मध्य प्रदेश)
अनूसूचित जनजाति मोर्चा : समीर उरांव, सांसद (झारखंड)
अल्पसंख्यक मोर्चा : जमाल सिद्दिकी (महाराष्ट्र)

राष्ट्रीय प्रवक्ता
अनिल बलूनी, सांसद, मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी (उत्तराखंड)
संजय मयूख, विधान परिषद सदस्य, मीडिया सह प्रभारी (बिहार)
डॉ संबित पात्रा (ओड़िशा)
डॉ सुधांशु त्रिवेदी, सांसद (उत्तर प्रदेश)
सैयद सहानवाज हुसैन (बिहार)
राजीव प्रताप रूडी, सांसद (बिहार)
नलिन एस कोहली (दिल्ली)
राजीव चंद्रशेखर, सांसद (कर्नाटक)
गौरव भाटिया (उत्तर प्रदेश)
सैय्यद जफर इस्लाम, सांसद (उत्तर प्रदेश)
टॉम वडक्कन (केरल)
संजू वर्मा (मुंबई)
गोपाल कृष्ण अग्रवाल (दिल्ली)
इकबाल सिंह लालपुरा (पंजाब)
सरदार आर पी सिंह (दिल्ली)
राज्यवर्धन सिंह राठौर, सांसद (राजस्थान)
अपराजिता सारंगी, सांसद (ओड़िशा)
हिना गावित, सांसद (महाराष्ट्र)
गुरुप्रकाश (बिहार)
मम्होनलुमो किकोन, विधायक (नागालैंड)
नुपुर शर्मा (दिल्ली)
राजू बिष्ट, सांसद (पश्चिम बंगाल)
के के शर्मा (दिल्ली)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.