Categories: EntertainmentNews

पीएम मोदी पर बनेगी फिल्म, ये अभिनेता निभाएगा फिल्म में प्रधानमंत्री का रोल

अपने काम से दुनिया को अपना लोहा मनवा चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर जल्द फिल्म बनेगी। पीएम मोदी की बायोपिक में लीड रोल में अभिनेता विवेक ओबराय नजर आएंगे।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की है। तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ”विवेकानंद ओबेरॉय फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में मोदी की भूमिका निभा रहे हैं। फील्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 7 जनवरी को सामने आएगा।”

ट्वीट में ही तरण आदर्श ने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग जनवरी से ही शुरू हो जाएगी। हालांकि पहले परेश रावल पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन किसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी। खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पूरी कर ली जाएगी। फिल्म की तैयारियां दो महीने पहले ही शुरू हो चुकी है।

फिल्म का डायरेक्शन ओमंग कुमार करेंगे। वहीं फिल्म का प्रोडक्शन संदीप एस सिंह करने जा रहे हैं। ओमंग इससे पहले 6 बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियन रह चुकीं एमसी मैरीकॉम पर प्रियंका चोपड़ा के साथ बायोपिक मैरीकॉम और रणदीप हुड्‌डा-ऐश्वर्या राय के साथ बायोपिक सरबजीत भी बना चुके हैं।

पीएम पर बनने वाली फिल्म में मोदी के चाय की दुकान लगाने, गुजरात के रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की कैंटीन में स्टाफ के तौर पर काम करने, राजनीति में आने, गुजरात का सीएम बनने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। फिल्म का नाम होगा नरेंद्र मोदी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.