देहरादून में क्या कर रहे हैं अभिनेता आमिर खान?

अभिनेता आमिर खान निजी दौरे पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हैं। देहरादून के जाखन में रिश्तेदारों से मिलने के लिए आए हैं।

आमिर खान को उनके रिश्तेदारों के घर के बाहर सड़क पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते देखा गया। उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर तक क्रिकेट खेला। आमिर खान को बच्चे देखकर काफी खुश हुए। इस दौरान कुछ लोग आमिर का ऑटोग्राफ लेने लगे। लोगों से मिलने के बाद यहां से आमिर खान निकल गए।

प्रोड‌यूसर सुमित अदलखा ने आमिर से करीब आधा घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान आमिर खान ने उत्तराखंड की खूबसूरती की तारीफ की। आमिर इससे पहले भी 2008 में मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षु आईएएस को लेक्चर देने आ चुके हैं। उन्होंने वहां फिल्मों में उठाए जाने वाले सामाजिक मुद्दों पर बात की थी। बताया जा रहा है कि लोगों से बातचीत के दौरान आमिर ने उत्तराखंड सरकार की फिल्मों को लेकर बनाई गई नीति की तारीफ की। आने वाली अपनी फिल्मों की शूटिंग को लेकर रुची दिखाई।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.