उत्तराखंड: चंपावत के टनकपुर स्कूल में हुई चोरी का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चंपावत के टनकपुर पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, के मुताबिक, 11 दिसंबर को टनकपुर के विष्णुपुरी स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में चोरी की घटना सामने आई थी। इसके दो दिन बाद रविवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को इस मामले में दी गई एक तहरीर कहा गया कि अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल का दरवाजा तोड़कर स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों, कंप्यूटर और प्रिंटर को नुकसान पहुंचाया गया और साथ ही अलमारी को काटकर लाखों रुपये की नकदी ले जाने का असफल प्रयास किया।

इसके बाद पुलिस की ओर से टनकपुर थाना में मामला दर्ज मामला का खुलासा करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर खास की सूचना पर रविवार को आरोपी वासुदेव राठौर पुत्र मंगली प्रसाद, निवासी कालीलगर पीलीभीत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो पिछले 5-6 साल से बिष्णुपुरी कालोनी के आसपास काम करता आ रहा था और उसे जानकारी मिली थी कि स्कूल की अलमारी में लाखों रुपये की नकदी रखी हुई है। इसके बाद उसने चोरी की योजना बनायी और 10 दिसबंर की रात को सुबूत मिटाने की दृष्टि से पहले सीसीटीवी के तारों को काटा गया और कैमरों को नुकसान पहुंचाया गया।

अगले दिन 11 दिसंबर की रात को टायल कटर से अलमारी को काटकर रुपयों पर हाथ साफ करने की योजना बनायी गयी लेकिन अलमारी काटने से पहले ही कटर मशीन खराब हो गयी और वह रुपये पर हाथ साफ करने में नाकाम रहा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.