वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ में क्या है खास, क्यों देखनी चाहिए इसे? पंकज त्रिपाठी ने बताया

वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ में काम करने के बाद अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि वह समझ पा रहे हैं कि महिलाएं अपनी शादी के बाद घरेलू हिंसा से लेकर यौन शोषण जैसे मुद्दों को लेकर क्यों चुप रहती हैं।

इस वेब सीरीज की कहानी अनु चंद्रा के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह किरदार कीर्ति कुल्हारी ने निभाया है। इसमें वैवाहिक जीवन में होने वाले यौन शोषण पर प्रकाश डाला गया है। दिखाया गया है कि किस तरह एक पीड़िता बंद दरवाजे के अंदर तमाम यातनाएं सहती रहती हैं। सीरीज में पंकज वकील का किरदार निभा रहे हैं। वह अनु का केस लड़ते हैं।

पंकज कहते हैं, “मैं इस बात से अनजान था कि महिलाएं जब अपनी निजी जिंदगी में किसी तरह की यातना से गुजरती हैं, तो वे चुप क्यों रहती हैं। जब उन्हें अपनी समस्या के बारे में औरों से साझा करने की बात कही जाती है, तो वे चुप्पी साधी रहती हैं। एक पुरुष के तौर पर इन्हें समझना मेरे बस में वाकई में नहीं था।”

अभिनेता ने आगे कहा, “यह मुद्दा हमारे समाज में मौजूद है, चाहे शहर हो या गांव, तो फिर क्यों कोई खुलकर इन पर बात नहीं करता है। लेकिन माधव मिश्रा के किरदार को निभाने और अनुराधा चंद्रा ने अपने पति की हत्या क्यों की, इस मामले को सुलझाने के बाद मैं आखिरकार समझ पाया कि क्यों उसके जैसी अधिकतर महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर मुखर नहीं रहती हैं।”

वह आगे कहते हैं, “खासकर ये समस्याएं महिलाओं की शादीशुदा जिंदगी से संबंधित होती हैं, क्योंकि जाहिर सी बात है कि समाज की मांग यही रही है कि बंद दरवाजे की बातें बाहर किसी तरह न आए। इस शो के माध्यम से हम यही उम्मीद करेंगे कि अधिक से अधिक महिलाएं अपनी दिक्कतों पर खुलकर बात करें और अपने लिए उचित कदम उठाएं।”

प्रतीक गांधी, विजय वर्मा, पावेल गुलाटी, नकुल मेहता और करण ठक्कर जैसे कलाकारों के साथ पंकज अपने एक वीडियो में ‘सहवास से पहले सहमति’ की महत्ता पर बात करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में वह कहते हैं, “बिना सहमति के यौन संबंध बनाना यौन शोषण है, चाहे वह शादी से पहले हो या बाद।”

‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड द क्लोज्ड डोर्स’ में जिशु सेनगुप्ता, आशीष विद्यार्थी, शिल्पा शुक्ला, पंकज सारस्वत, अयाज खान, कल्याण मुले, अजित सिंह पलावत, खुशबू अत्रे और टीरथा मुर्बदकर भी शामिल हैं। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.