घर में आई नन्ही परी तो विराट कोहली ने क्या कहा, कैसी प्रतिक्रिया दी? पीढ़िए…

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। विराट की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया।

कोहली ने सोमवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। कोहली ने लिखा, “हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज (सोमवार को) दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। आपके प्यार और मंगल कामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।”

उन्होंने कहा, “अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।”

पिछले साल अगस्त में कोहली और अनुष्का ने अपने होने वाले बच्चे के बारे में सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा की थी। दोनों ने अपनी एक फोटो पोस्ट कर लिखा था- ‘और फिर हम तीन हो गए..जनवरी 2021 में आने वाला है।’

अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण ही कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर केवल पहले टेस्ट मैच में ही खेल पाए थे और इसके बाद वह स्वदेश लौट आए थे। हालांकि वो वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा थे।वकोहली ने दिसंबर 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से इटली में शादी की थी, जहां कुछ करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।

अपने पहले बच्चे के जन्म से पहले कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का ने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसका रिपोर्ट नेगेटिव आया था। कोहली और अनुष्का ने 31 दिसंबर को डिनर के वक्त की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे थे। इसी तस्वीर के साथ जारी संदेश में कोहली ने कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने का जिक्र किया था।

कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट आए गए थे। एडिलेड में खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट में उनकी कप्तानी में भारत को हार मिली थी। उससे पहले वनडे सीरीज में भारत 1-2 से हारा था, लेकिन टी20 सीरीज उसने 2-1 से जीत ली थी।

कोहली के आने के बाद अजिंक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने मेलबर्न टेस्ट में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी जबकि सोमवार को समाप्त हुआ तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.