Blog

दिल्ली से हल्द्वानी आ रही बस मुरादाबाद में हुई हादसे का शिकार, 16 यात्री घायल, मची चीख पुकार!

देश की राजधानी दिल्ली से उत्तराखंड आ रही बस हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा यूपी के मुरादाबाद के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उधर सूचना के बाद से हल्द्वानी डिपो के अधिकारी मुरादाबाद पहुंच चुके हैं। वहीं घायल सभी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ये हादसा घटना सुबह 3 बजे हुई है। बता दें कि, दुर्घटनाग्रस्त बस में चालक परिचालक समेत 22 यात्री सवार थे, जिसमें से 16 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिल्ली से आधी रात सवारियां को लेकर हल्द्वानी के लिए ये रोडवेज की बस जा रही थी। जब बस मुरादाबाद बाईपास से आ रही थी कि तभी एक टैक्टर-ट्रॉली सड़क से मुड़ने लगी। ट्रैक्टर चालक के अचानक मोड़ने से हादसा हो गया।

vishal2522

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.