उत्तराखंड: पल में मातम में बदलीं खुशियां, सड़क हादसे में दुल्हन की मां-दादी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। एक सड़क हादसा हुआ और परिवार के 3 लोग काल के गाल में समा गए।

सड़क हादसे में दुल्हन की दादी और मां समेत कुल 4 लोगों की जान चली गई है। चौथा शख्स राहगीर बताया जा रहा है। बसंत गार्डन किच्छा निवासी जगदीश अग्रवाल की बेटी की सोमवार रात को गदरपुर में शादी थी। गदरपुर में परिजन बेटी को विदा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान इंटराक फैक्ट्री के सामने अचानक एक व्यक्ति सामने आ गया। उसे बचाने समय कार बेकाबू होकर पलट गई।

मौके पर मोजूद लोगों ने तुरंत कार में सवार घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर रूप से दो घायलों को हायर सेंटर भेजा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बीजेपी विधायक राजेश शुक्ला भी परिजनों से सांत्वना देने पहुंचे।

vishal2522

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.