Blog

उत्तराखंड: 24 साल का हुआ चंपावत, धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

उत्तराखंड के चंपावत जिले को 24 साल हो गया है। जिले का 24वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

जिले के स्थापना दिवस के मौके पर मोटर स्टेशन पर केक काटकर लोगों ने जश्न मनाया। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई। जश्न के दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया। कार्यक्रम में चंपावत जिला बनाओ आंदोलन में अपना योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को याद किया गया। वक्ताओं का कहना था कि 24 साल के यौवन को प्राप्त करने के साथ ही चंपावत वयस्क हो गया है।

इस मौके पर जिल के विकास को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही गई। कार्यक्र में समिति के संरक्षक हरेंद्र बोहरा, अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, हरगोविंद बोहरा, मयूख चौधरी, अभिषेक गंगोला, विकास साह, हरीश चौधरी समेत कई अहम लोग शामिल हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.