पिथौरागढ़ में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार! ‘आप’ की लॉकडाउन लागू करने की मांग

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस से लोग सहमें हुए हैं।

ऐसा ही हाल पिथौरागढ़ जिले का है। जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना के केस काफी केजी से बढ़ रहे हैं। आपको बता दें, पिछले 24 घंटे में जिले में लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं राज्य की बात करें तो एक दिन में राज्य में 1391 नए कोरोना के केस दर्ज किए गए।

उधर, बढ़ते कोरोना के केस को लेकर राजनीति भी जारी है। आम आदमी पार्टी की ओर से जिले में लॉकडाउन लगाने की मांग तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री ने कहा प्रदेश में रोजाना बढ़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। बावजूद सरकार संक्रमण को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है।

‘आप’ का कहना है कि दिन पर दिन हालत बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन आवश्यक हो गया है। कहा लॉकडाउन के जरिए ही कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकता है। आपको बता दें मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 1391 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34,407 तक पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार को 1008 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।

पिछले 24 घंटे में 9 और लोगों की जान गई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 438 हो गया है। उत्तराखंड में अभी तक 23,085 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में मंगलवार को 1391 नए कोरोना मरीज मिलने के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 10,739 हो गई है।उत्तराखंड में मरीजों की रिकवरी रेट 67.09% है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.