राजधानी दिल्ली में कोरोना के 865 नए केस आए सामने, संक्रमण से नहीं हुई किसी की मौत

दिल्ली में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में ताजा कोविड के मामलों में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान पिछले दिन सामने आए 1,109 मामलों के मुकाबले 865 मामले सामने आए।

गनीमत रही कि पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण की वजह से कोई नई मौत नहीं हुई है। सरकारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। शहर में कोविड पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 4.45 प्रतिशत हो गई है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 3,914 है।

पिछले 24 घंटों में 1,276 मरीजों के ठीक होने के साथ, ठीक होने वालों की कुल संख्या 19,04,699 हो गई है। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2,817 है।

नए कोविड मामलों के साथ, शहर में कुल मामलों का आंकड़ा 19,34,874 हो गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,261 हो चुकी है। शहर में कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या 386 है।

कुल 19,435 नए परीक्षण – 13,661 आरटी-पीसीआर और 5,774 रैपिड एंटीजन – पिछले 24 घंटों में किए गए। इसके बाद अब कुल मिलाकर 3,90,68,488 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 27,141 टीके लगाए गए (1,922 पहली खुराक और 5,239 दूसरी खुराक) इसके अलावा 19,980 एहतियाती (बूस्टर) खुराक दी गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक टीकाकरण किए गए कुल लाभार्थियों की संख्या 3,50,13,500 हो चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.