उत्तराखंड: देवभूमि में दानव! कार में लिफ्ट देने के बाद महिला, उसकी 5 साल की बच्ची से किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के रुड़की में रात के समय कार में लिफ्ट देने के बाद महिला और उसकी पांच साल की मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।

यह घटना पांच दिन पहले हुए थी। इस घटना का राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत संज्ञान लेकर घटना स्थल का निरीक्षण भी किया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार के अनुसार, 25 जून को पीड़िता क बयान के आधार पर कोतवाली रूडकी में मामला दर्ज किया गया।

शिकायत में पीडिता द्वारा अपनी अबोध पुत्री एवं स्वंय के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप लगाये गये। उन्होंने बताया कि आरोपों को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के अनावरण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने कई टीम गठित की गयी।

जिसने पर्याप्त पुष्ट साक्ष्य एकत्रित कर, पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी ने बताया कि सबसे पहले महक सिंह उर्फ सोनू पुत्र सरजीत, निवासी ग्राम इमलीखेड़ा, थाना कलियर जनपद हरिद्वार को मय घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के गिरफ्तार किया गया।

महक से पूछताछ के बाद, घटना में प्रयुक्त आल्टो कार संख्या यूपी-12आर-5646 का मालिक राजीव उर्फ विक्की तोमर पुत्र ब्रहमपाल, सुबोध पुत्र देवेंद्र, दोनों निवासी ग्राम बेलडा, थाना भोपा, जिला मुज्जफरनगर (उ0प्र0) को पकडा गया। उन्होंने बताया कि जब आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गयी तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देने में अपने अन्य साथियों सोनू तेजियान पुत्र यशपाल सिहं निवासी साल्हापुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर और जगदीश पुत्र स्व. फूल सिंह निवासी साल्हापुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर का नाम भी लिया।

कुमार ने बताया कि इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस जघन्य घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल ने 50 हजार औऱ एसएसपी स्तर से 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाने की संस्तुति की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.