Blog

उत्तराखंड में टूटे सारे रिकॉर्ड! 24 घंटे में करीब 5 हजार नए कोरोना केस मिले, देहरादून में 1601 पॉजिटिव

उत्तराखंड में पिछले 7 महीनों के बाद अब कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। तो वहीं, गुरुवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर में 4,818 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश भर में 4,818 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जोकि बीते दिनों से काफी अधिक हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 3,422 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही चार संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7,460 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 24,255 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 1601 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 692, बागेश्वर जिले में 106, चंपावत जिले में 62, उत्तरकाशी जिले में 63, हरिद्वार जिले में 706, अल्मोड़ा जिले में 291, रुद्रप्रयाग जिले में 101, पिथौरागढ़ जिले में 106, टिहरी जिले में 161, चमोली जिले में 158, पौड़ी जिले में 181 और उधमसिंह नगर जिले में 590 केस आये हैं।

हालांकि, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा लगातार व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। तो वहीं, उत्तराखंड शासन सख्त से सख्त कदम उठाए जाने की बात कह रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.