बर्ड फ्लू से सावधान! उत्तराखंड के कोटद्वार और देहरादून में कौवों की मौत, देश के 10 रज्यों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि

केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मुताबिक, देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

देश के विभिन्न हिस्सों में पक्षियों के मरने की ताजा खबरों के बीच केंद्र सरकार ने इस संबंध में जानकारी दी है। राजस्थान के टोंक, करौली और भीलवाड़ा जिलों में कौवे और अन्य पक्षियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा गुजरात के वलसाड, वड़ोदरा और सूरत जिलों में भी पक्षियों की मौत की पुष्टि की गई है।

वहीं, उत्तराखंड के कोटद्वार और देहरादून जिलों में कौवों की मौत की पुष्टि की गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली समेत 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नई दिल्ली और संजय झील क्षेत्रों में दिल्ली में कौवे और बतखों की मौत हुई है।

इसके अलावा महाराष्ट्र के परभानी जिले में और मुंबई, ठाणे, दापोली और बीड में भी एवियन इन्फ्लुएंजा के प्रकोप की पुष्टि हुई है। राज्यों से लोगों में जागरूकता पैदा करने और गलत सूचना के प्रसार से बचने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया गया है कि वे जल निकायों, लाइव बर्ड मार्केट्स, चिड़ियाघरों, पोल्ट्री फार्मों आदि के आसपास निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ शवों के उचित निपटान और पोल्ट्री फार्मो में जैव-सुरक्षा को मजबूत करें।

इसके अलावा राज्यों से कहा गया है कि वे पर्याप्त संचालन के लिए पीपीई किट और सहायक उपकरण का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें। राज्य के पशुपालन विभागों से कहा गया है कि वे रोग की स्थिति के बारे में सतर्कता के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ प्रभावी संचार और समन्वय सुनिश्चित करें और नागरिकों में बीमारी पहुंचने जैसी किसी भी संभावना से पार पाया जाए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.