फोटो: सोशल मीडिया
अपने बयानो को लेकर विवादों में रहने वाले बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने एक बार फि अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। इस बार उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े गांधी जी के उपवास और सत्याग्रह को ‘ड्रामा’ करार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत कुमार ने बेंगलुरू के एक कार्यक्रम में ये बयान दिया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आजादी की पूरी लड़ाई अंग्रेजों की सहमति और सहयोग से लड़ी गई थी। महात्मा गांधी के नेतृत्व वाला स्वतंत्रता आंदोलन एक ‘नाटक’ था। हेगड़े ने तो यहां तक कह दिया कि पता नहीं लोग कैसे ‘इस तरह के लोगों को’ भारत में ‘महात्मा’ कहते हैं।
अनंत कुमार हेगड़े के बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। अपने बयान पर चौतरफा घिर गए हैं। विपक्ष उन पर हमलावर है। कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट कर कहा, ‘महात्मा गांधी को अंग्रेजों के चमचों और जासूसों के कैडर से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि इस समय बीजेपी को ‘नाथूराम गोडसे पार्टी’ कहा जाना चाहिए।
विपक्ष के हमलों के बीच अब उनकी पार्टी भी बैकफुट पर आ गई है। खबरों को मुताबिक आलाकमान ने अनंत हेगड़े से अपने बयान के लिए तुरंत माफी मांगने को कहा है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अनंत कुमार हेगड़े के बयान की निंदा की है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.