केंद्र ने सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं के लिए 3971.31 करोड़ के कर्ज को दी मंजूरी, जानें उत्तराखंड को कितना मिला

केंद्र सरकार ने सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए 3971.31 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि माइक्रो इरीगेशन फंड (एमआईएफ) की संचालन समिति ने 3971.31 करोड़ रुपये ऋण के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तहत 2019-20 में 5000 करोड़ रुपये का माइक्रो इरीगेशन फंड (एमआईएफ) कोष बनाया गया है, जिसके तहत विशेष व नवाचारी परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए किसानों को ब्याज में छूट के साथ कर्ज मुहैया करवाने का प्रावधान किया गया है।

साथ ही, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में पर ड्रॉप मोर क्रॉप (पीएमकेएसवाई-पीडीएमसी) के तहत उपलब्ध प्रावधानों के अतिरिक्त सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि एमआईएफ की संचालन समिति ने 3971.31 करोड़ रुपये ऋण के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें गुजरात के लिए 764.13 करोड़ रुपये, तमिलनाडु के लिए 1357.93 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश के लिए 616.13 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल के लिए 276.55 करोड़ रुपये, हरियाणा के लिए 790.94 करोड़ रुपये, पंजाब के लिए 150.00 करोड़ रुपये और उत्तराखंड के लिए 15.63 करोड़ रुपये शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, नाबार्ड ने हरियाणा, तमिलनाडु और गुजरात को 659.70 करोड़ रुपये का ऋण जारी किया। इस तरह से अब तक कुल 1754.60 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। आंध्र प्रदेश को 616.13 करोड़ रुपये तमिलनाडु को 937.47 करोड़ रुपये हरियाणा को 21.57 करोड़ रुपये और गुजरात को 179.43 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.