हरिद्वार महाकुंभ से पहले नया विवाद, अब कैसे निकलेगा हल?

हरिद्वार महाकुंभ से पहले एक नये विवाद ने जन्म ले लिया है। वैष्णव संप्रदाय के बैरागी आणियों अखाड़े के साधु संत कुंभ मेला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है

बैरागी अखाड़ों के संतों का आरोप है कि कुंभ मेले के दौरान बैरागी कैंप में होने वाले निर्माण कार्यों को मेला प्रशासन द्वारा नहीं कराया जा रहा है, जबकि सन्यासी अखाड़ा के कार्य मेला प्रशासन करवा रहा है, क्योंकि बैरागी अखाड़ों का मामला कोर्ट में था, लेकिन अब बैरागी अखाड़ों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है कि कुंभ से पहले बैरागी कैंप में बैरागी अखाड़ों के मंदिरों को हटाया नहीं जाएगा। ऐसे में बैरागी अखाड़ों के संत कार्य न होने पर कुंभ के स्नान का बहिष्कार करने की भी बात कर रहे हैं।

उथर, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने मांग की है कि शासन और प्रशासन बैरागी अखाड़ों के लिए भूमि का स्थाई हल निकले। मेला प्रशासन कार्य न होने की मुख्य वजह अखाड़ों के नाम भूमि का होना बता रहे हैं। वहीं, बैरागी कैंप में कुंभ मेले के कार्य न होने से बैरागी अखाड़ों के संत काफी नाराज नजर हैं। उन्होंने कुंभ मेले में शाही स्नान के बहिष्कार तक की चेतावनी दे डाली है। बैरागी संप्रदाय के निर्मोही अखाड़े के महंत राजेंद्र दास ने कहा कि बैरागी कैंप में बैरागी अखाड़ों के लिए स्थाई निर्माण हो यहां पर कई लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, उसे हटाना चाहिए। मेला प्रशासन और शासन द्वारा अखाड़ों के लिए जो पैसा दिया गया है। उस पैसों से यहां पर काम होना चाहिए।

जनवरी 2021 से कुंभ मेले का आयोजन होना है। लेकिन अभी तक बैरागी कैंप में कुंभ के कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। इसका निरीक्षण करने अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह बैरागी कैंप पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बैरागी अखाड़ों की नाराजगी मैं उचित नहीं समझता हैं, क्योंकि सरकार द्वारा अखाड़ों को दिए गए पैसे को जहां लगाना है। वहां पर अखाड़ों के नाम भूमि होना जरूरी है। बैरागी अखाड़ों के नाम भूमि नहीं है, जिनके नाम भूमि है। उनके खातों में पहली किस्त के माध्यम से पैसा जा चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.