उत्तराखंड के रोहित पुनेठा को बधाई, पत्रकारिता में शानदार काम के लिए ENBA अवार्ड से सम्मानित

उत्तराखंड के लिए एक गर्व का पल है। पत्रकारिता के क्षेत्र शानदार काम के लिए इंडिया न्यूज के डिप्टी एडिटर रोहित पुनेठा को ईएनबीए अवार्ड से नवाजा गया है।

रोहित पुनेठा उत्तराखंड के रहने वाले हैं, वो जनसरोकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। हाल में उन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में बेस्ट न्यूज कवरेज के लिए ईएनबीए अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड रोहित पुनेठा को उनके स्पेशल शो ‘आंख कान खोल के’ के लिए मिला। शो का प्रसारण इंडिया न्यूज पर हर रोज शाम 8 बजे होता है। जनता के बीच ये शो बेहद लोकप्रिय है। रोहित पुनेठा आज पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा। रोहित पुनेठा मूलरूप से चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनका पैतृक गांव भूमलाई है, जो कि लोहाघाट में आता है। रोहित पुनेठा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी 100 न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वो लगातार आगे बढ़ते चले गए। उन्होंने साधना न्यूज, टोटल टीवी और न्यूज एक्सप्रेस जैसे चैनल में अपनी सेवाएं दीं। फिलहाल वो इंडिया न्यूज में कार्यरत हैं और अपने परिवार के साथ नोएडा में रह रहे हैं।

रोहित उन लोगों में हैं, जो शहर में रहकर भी अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहे हैं। पहाड़ के लिए उनके दिल में हमेशा सॉफ्ट कॉर्नर रहा। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की पहली लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रोहित पुनेठा भी उस टीम का अहम हिस्सा रहे थे। उस दौरान रोहित साधना न्यूज में कार्यरत थे। राजनीति और खेल के साथ ही समसामयिक मुद्दों की रिपोर्टिंग में महारथ हासिल करने वाले रोहित ईएनबीए अवार्ड से सम्मानित किए गए हैं। रोहित कहते हैं पहाड़ के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत है तो उनमें छिपे हुनर को तराशने की। उत्तराखंड के होनहार लाल विज्ञान, सेना और मनोरंजन समेत हर क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं, जो कि गर्व की बात है। ये जुनून बना रहना चाहिए।

vishal2522

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.