देहरादून एफआरआई में फिर आम लोगों का प्रवेश हुआ बंद, 14 ट्रेनी अफसर कोरोना संक्रमित

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में 14 ट्रेनी अफसर कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद अब वन अनुसंधान संस्थान परिसर मॉर्निंग वॉकर्स और पर्यटकों के लिए अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।

संस्थान परिसर स्थित म्यूजियम समेत पर्यटकों के लिए सभी चीजों को बंद किया गया है। संस्थान निदेशक ने कहा, कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। बता दें कि पिछले साल इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी के ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों में सबसे पहले कोरोना संक्रमण पाया गया था।

वहीं प्रदेश में छह महीने के बाद एक दिन में नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार पार पहुंच गया है। बुधवार को एक दिन में 10 जिलों में 1109 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण के साथ ही मरीजों की मौतें रोकना सरकार के लिए चुनौती बन गया है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 104711 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीज 4526 पहुंच गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को 31249 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 30140 सैंपल निगेटिव पाए गए। जबकि 1109 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में देहरादून और हरिद्वार जिले में ही 817 संक्रमित मिले हैं।

देहरादून जिले में 509, हरिद्वार में 308, नैनीताल में 113, ऊधमसिंह नगर में 84, पौड़ी में 57, टिहरी में 19, रुद्रप्रयाग में 10, चंपावत में पांच, अल्मोड़ा में तीन, चमोली में एक संक्रमित मिला है। बागेश्वर, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.