India News

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी बोले- वक्फ कानून मुस्लिमों के मजहब पर है सीधा प्रहार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वक्फ कानून, मुस्लिम समाज की चिंताओं और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर अपनी राय रखी।

वक्फ कानून को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा पंद्रह मिनट के लिए लाइट बंद करने की अपील पर राशिद अल्वी ने कहा कि वक्फ कानून न केवल मुसलमानों के खिलाफ है, बल्कि यह उनके मजहब पर भी सीधा हमला है। लेकिन, ऐसे समय में जब देश एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है, बेहतर होगा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऐसे कदमों को कुछ समय बाद उठाए। यह देश हमारा है और विरोध का समय जरूर आएगा। हम इस कानून के खिलाफ आंदोलन भी करेंगे, सरकार से इसे वापस लेने की मांग भी करेंगे, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस विरोध को कुछ समय के लिए टालना ज्यादा उचित होगा।

जब अल्वी से पूछा गया कि क्या सरकार को मुसलमानों का भरोसा जीतने के लिए वक्फ कानून वापस लेना चाहिए, तो उन्होंने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार मुसलमानों के खिलाफ हर कदम सोच-समझकर उठाती है। फिर चाहे वह तीन तलाक का मामला हो, यूनिफॉर्म सिविल कोड हो या अब वक्फ कानून। उन्हें लगता है कि इन कदमों से उनका वोट बैंक मजबूत होता है। मुझे नहीं लगता कि सरकार इस कानून को वापस लेगी, जब तक कि सुप्रीम कोर्ट से कोई निर्देश या फैसला न आ जाए।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला। अल्वी ने कहा कि इस घटना का वक्फ कानून से कोई संबंध नहीं है। कश्मीर एक अलग मामला है और इसे वक्फ से जोड़ना गलत होगा। यह सरकार की बड़ी नाकामी है कि न तो कोई इंटेलिजेंस रिपोर्ट थी, न आर्मी थी और कहा जा रहा है कि चेक पोस्ट भी हटा लिए गए थे। आतंकी आए, हमारे लोगों को मारा और फरार हो गए, लेकिन अब तक एक भी आतंकवादी नहीं पकड़ा गया है।

उन्होंने आगे कहा कि देश को आतंकवाद, विशेषकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। सरकार की नाकामियों के बावजूद, आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एक साथ है।

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.