Categories: India News

सावधान! ISI एजेंट के साथ देश में दाखिल हुए 4 आतंकी

भारत को अस्थिर करने के लिए पाकिस्तान हमेशा नाकाम कोशिश करता रहता है। इन दिनों दोनों देशों के बीच चल रही टेंशन के बीच एक बार फिर पड़ोसी मुल्क ने यही कोशिश की है।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट के साथ चार आतंकी हिंदुस्तान में दाखिल हो गए हैं। इसके लेकर राजस्थान और गुजरात बॉर्डर समेत पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सिरोही जिले के एसपी कल्याणमल मीणा के मुताबिक ये आतंकवादी पाक खुफिया एजेंसी के एजेंट के साथ अफगानिस्तानी पासपोर्ट जरिए भारत में दाखिल हुए हैं। इसकी जानकारी सिरोही के सभी थानों में भी दे दी गई है। आतंकियों के देश में घुसने के अलर्ट के बाद भीड़-भाड़ वाले इलाके, होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों में सघन चेकिंग की जा रही है।

चेकिंग के साथ ही संदिग्ध वाहनों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रहने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 9 अगस्त को भी इंटेलीजेंस ब्यूरो ने आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की ओर से समर्थित जेहादी आतंकी गुट जम्मू कश्मीर और उसके बाहर बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

गौलतलब है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। एक तरफ पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर पर रह-रह कर गोलीबारी की जा रही है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के मंत्री उलूल-जुलूल बयान दे रहे हैं। की फिराक में हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.