चीन की हर चाल होगी नाकाम, दुश्मन को टक्कर देने के लिए उत्तराखंड समेत देश में तैयार हुए 44 पुल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में BRO के बनाए 44 पुलों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया।

चीन से तनाव के बीच भारत सीमा पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करहा है। इसकी कड़ी में सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में BRO के बनाए 44 पुलों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। सरहदों को सुरक्षित करने के लिए लिहाज से ये काफी अच्छा कदम माना जा रहा है। जिन 44 पुलों का रक्षा मंत्री ने उद्घाटन किया है, उसमें 10 जम्मू-कश्मीर, सात लद्दाख, दो हिमाचल प्रदेश, चार पंजाब, आठ उत्तराखंड, आठ अरुणाचल प्रदेश और चार सिक्किम में है। पुलों के उद्घाटन के साथ ही रक्षा मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग के लिए नेचिपु सुरंग की भी आधारशिला रखी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी बीआरओ ने पूर्वोत्तर राज्यों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में परिचालन जारी रखा। बीआरओ ने ये सुनिश्चित करने को अपना काम जारी रखा कि दूरदराज के स्थानों पर बर्फ की निकासी होने में देरी न हो।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस जानकारी को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राष्ट्र को समर्पित किए गए पुलों में उत्तराखंड में 08, अरूणाचल प्रदेश में 08, हिमाचल प्रदेश में 02, जम्मू कश्मीर में 10, लद्दाख में 08, पंजाब में 04 और सिक्किम में 04 पुल शामिल हैं। इन 44 पुलों का कुल स्पान 3506 मीटर है। उत्तराखंड के 08 पुलों का कुल स्पान 390 मीटर है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.