अल्मोड़ा: ऑनलाइन परिवार रजिस्टर में ‘गड़बड़झाला’, प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो हो जाएगा बड़ा खेल!

अल्मोड़ा के सोमेश्वर में ग्राम पंचायतों के परिवार रजिस्टर में की जाने वाली ऑनलाइन प्रक्रिया में गंभीर आरोप लगे हैं।

ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में ये मुद्दा उठा। संगठन के मुताबिक, गांव के सैकड़ों परिवारों की प्रविष्टियों में अनियमितताएं बरती गई हैं। आरोप है कि ऑनलाइन परिवार रजिस्टर में गरीब को अमीर और अमीर को गरीब दर्शाया गया है। इसके अलावा कई परिवारों के सदस्यों के इस रजिस्टर में नाम गलत दर्ज किए गए हैं।

ग्राम प्रधान संगठन सोमेश्वर के सदस्यों ने हुकुम सिंह बोरा स्मारक में आयोजित बैठख में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने शासन को चेतावनी दी कि अगर ग्राम प्रधानों की मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वो उग्र आंदोलन करेंगे।

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रणजीत नयाल ने कहा कि सरकारी तंत्र की लापरवाही की वजह से ग्राम पंचायतों के परिवार रजिस्टर में ऑनलाइन प्रविष्टियों में अनियमितताएं बरती जा ही हैं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को सरकारी नौकरी वाला दिखाया जा रहा है। वहीं, कई नौकरी पेशा लोगों को बेरोजगार दिखाया गया है।

महासचिव कैलाश जोशी ने कहा कि राशन कार्ड के सत्यापन के लिए आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को खत्म किया जाए और ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित सोशल ऑडिट को कोरोना के खतरे को देखते हुए जल्द स्थगित किया जाए।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.