उत्तराखंड में किसानों के रेल रोको आंदोलन का कैसा रहा असर?

उत्तराखंड में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का रेल रोको आंदोलन का कुछ खास असर नहीं दिखा।

बाजपुर में किसानों ने रेल लाइन पर बैठकर धरना दिया। इस दौरान आंदोलन शांतिपूर्ण रहा। कृषि कानूनों के विरोध में गुरुवार को बाजपुर और किच्छा में किसानों ने रेल रोको आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया। बाजपुर में आंदोलनकारी किसानों ने रेलवे पटरी पर बैठकर धरना दिया तो किच्छा में किसानों ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया।

बाजपुर में लगभग दो दर्जन किसान भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह की अगुवाई में दो से तीन दर्जन किसान बाजपुर रेलवे स्टेशन पर जमा हुए और रेल पटरी पर बैठकर धरना दिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों पर जबरदस्ती कानूनों को थोंप रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जब तक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक किसान अपना आंदोलन जारी रखेंगे। आंदोलन को अधिक व्यापक बनाया जायेगा और इसके लिये रणनीति बनायी जा रही है।

आंदोलन को बार्डर से बाहर फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान कोई भीख नहीं मांग रहा है, अपना अधिकार मांग रहा है। किच्छा में भी कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने रेल रोकने के बजाय स्थानीय टोल प्लाजा पर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने केन्द्र सरकार पर कई तरह के आरोप लगाये। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों के लिये टोल फ्री रखा गया।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.