जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला नजरबंद, कश्मीर में कुछ बड़ा होने वाला है?

जम्मू-कश्मीर में जारी प्रशासनिक गतिविधियों की वजह से असमंजस की स्थित बन गई है। देर रात कश्मीर की दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों के दो बड़े नेता उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ति को नजरबंद कर दिया गया।

इसके साथ ही वहां धारा-144 लगा दी है। घाटी में मोबाइल और इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया गया है। कश्मीर में मौजूदा हालात पर राज्यपाल ने देर रात की DGP और चीफ सेक्रेटरी के साथ मीटिंग की। सत्यपाल मलिक ने चीफ सेक्रेट्री से जम्मू-कश्मीर के हर घंटे हालात पर रिपोर्ट मांगी है।

नजरबंद होने से पहले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। ट्वीट के जरिए उन्होंने घाटी के लोगों से कहा कि हिंसा से केवल उन लोगों के हाथों में खेलेंगे जो राज्य की भलाई नहीं चाहते।

उमर अब्दुल्ला के साथ ही PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय वक्त में मैं अपने लोगों को यह भरोसा दिलाना चाहती हूं कि जो हो सकता है, हम इसमें एक साथ हों और इसका मुकाबला करेंगे। इसके साथ ही एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि अल्लाह जाने क्या होगा?

आपको बता दें कि दो दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से से जम्मू-कश्मीर को लेकर एडवाइजरी जारी हुई थी। उसमें अमरनाथ यात्रियों के साथ ही पर्यटकों को जल्द यहां से जाने के कहा गया था। एडवाइजरी में कहा गया गया था ऐसा आतंकी वारदात के इनपुट के बाद ये फैसला किया गया। इस एडवाइजरी के बाद से कश्मीर के नेता अफवाहों का बाजार गर्म है। हर कोई अलग-अलग बातें बता रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.