10 अगस्त को कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम पर लग जाएगी मुहर?

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक 10 अगस्त को होगी। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। माना जा रहा है कि इस दिन कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है।

लंबे वक्त से कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। राहुल गांधी को करीब 75 दिन हो गए पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए हुए। तभी से कांग्रेस को अपने नए अध्यक्ष की तलाश है, लेकिन अब तक इस पर मुहर नहीं लग पाई है। 10 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में अध्यक्ष पद पर फैसला हो सकता है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने 25 मई को ट्वीट कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया था और गैर-गांधी को अध्यक्ष चुनने का सुझाव दिया था।

कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बनेगा इस पर सस्पेंस बरकरार है। कुछ दिनों पहले शशि थरूर ने प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने का सुझाव दिया था। कांग्रेस के बड़े नेता कर्ण सिंह ने भी प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि वो कैडर में जोश भर सकती हैं। फिलहाल प्रियंका गांधी पार्टी महासचिव हैं और उनके पास यूपी की जिम्मेदारी है।

किसके पास है कांग्रेस अध्यक्ष चुनने का अधिकार?

कांग्रेस पार्टी के संविधान के मुताबिक CWC के पास ही पार्टी का उत्तराधिकारी चुनने का अधिकार होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक मामले की वजह से ही पार्टी ने अब तक अध्यक्ष का चुनाव नहीं किया। अब इस बैठक में इस पर फैसला हो सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.