Categories: India News

पश्चिम बंगाल: डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सीएम ममता बनर्जी ने मानी मांगें

कोलकाता के NRS अस्पताल में हफ्ते भर से चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। हफ्तेभर तक तक चले विवाद के बीच सोमवार को सीएम ममता बनर्जी ने हड़ताली डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

सीएम ने उन्हें सिक्योंरिटी का भरोसा देते हुए दूसरी मांगें मान ली। जिसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हर अस्पताल में नोडल अधिकारी तैनात करने का निर्देश दिया है। बंगाल के स्वास्थ्य सचिव, राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और सूबे के अधिकारी, 31 जूनियर डॉक्टर्स ने सीएम के साथ बैठक की।

डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल के साथ ही हुई मीटिंग को कम करने की इजाजत सिर्फ वहां के लोकल न्यूज चैनल्स को दी गई थी। आपको बता दें कि इससे पहले प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों की मीटिंग के सीधे प्रसारण की मांग को ठुकरा दिया था।

क्या है पूरा मामला?

NRS अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दो जूनियर डॉक्टरों की पिटाई कर दी थी। सहकर्मियों पर हमले के विरोध में एनआरएस अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। धीरे-धीरे दूसरे राज्यों के जूनियर डॉक्टर भी NRS अस्पताल के डॉक्टरों के समर्थन में हड़चताल पर चले गए। IMA और रेजिडेंट डॉक्टरों के संघों की अपील पर शुक्रवार को दिल्ली के ज्यादातर अस्पताल के डॉक्टर आंदोलन में शामिल हुए थे। इंडियन मेडिकल एसोसिएसन ने 17 जून को भी हड़ताल का आह्वान किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.