किसान आंदोलन: राकेश टिकैत का रेल रोको अभियान का ऐलान, गुरुवार को उत्तराखंड में भी दिख सकता है असर

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने घोषणा की कि केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसान समूह गुरुवार को देशभर में ‘रेल रोको’ आंदोलन करेंगे।

विरोध प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र पिछले 8 महीनों से कई ट्रेनों को संचालन की अनुमति नहीं दे रहा है, इस तथ्य के बावजूद कि लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और कई अन्य प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।

भारतीय किसान यूनियन नेता कहा कि उनके गांवों के लोग भी इस विरोध में हिस्सा लेंगे। ट्रेनों से यात्रा करने वाले बच्चों के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपने तरीके से इस अभियान को चलाएंगे।

उत्तराखंड के किसान भी दिल्ली की सीमाओं पर करीब तीन महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य में भी अलग-अलग जगहों पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे। ऐसे में रेल रोको अभियान का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.